चतरा, मई 8 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर पुलिस ने अफीम तस्करी में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रखंड मुख्यालय के ठाकुरबाड़ी मोहल्ला निवासी त्रिभुवन दांगी के पुत्र किशोर दांगी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 7.316 किलोग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। इस तस्करी में किशोर दांगी की भी संलिप्त उजागर हुई है। किशोर दांगी की गिरफ्तारी उसके घर से किया गया। पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...