लातेहार, जनवरी 13 -- बारियातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गिद्दीमोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाकर बारियातू पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया,जबकि एक अन्य तस्कर भागने में सफल रहा। वहीं कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बिना रजिस्टर्ड काला लाल अपाची बाइक से दो तस्कर मनातू से गिद्दीमोड़ होते हुए टोरी की ओर जा रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी बिनोद रवानी के निर्देशानुसार बारियातू थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर उक्त स्थल पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग स्थान पर पहुंचते की तस्कर पुलिस को देख कर भागने लगे। सशस्त्र बल द्वारा खदेड़कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुदीप कुमार...