सराईकेला, अक्टूबर 7 -- सरायकेला:जिला पुलिस द्वारा अफीम खेती पर इस वर्ष पूर्ण अंकुश लगाने हेतु ग्राम सभा का आयोजन कर रही है इसी कड़ी में खरसावां के सुदूरवर्ती झुंझकी सिलपिंगदा गांव में खरसावां थाना की पुलिस द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा मे आम लोगो को जागरूक करते हुए अफीम खेती के दुष्प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दिया गया और वैकल्पिक खेती करने हेतु जागरूक किया गया। मौके पर मुख्य रूप से खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि वैकल्पिक खेती कर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं अफीम खेती से समाज पर दुष्प्रभाव पड़ेगा जो आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करेगा। उन्होंने किसानों को समूह का गठन करते हुए सब्जी खेती से लेकर फूल की खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया। मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.