चतरा, मई 7 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर पुलिस ने बुधवार को तीन अफीम तस्करो को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है। गिरफ्तार तीनों तस्करो के पास से 7 किलो 316.6 ग्राम अफीम की बरामदगी की गयी। इसके बाद तस्करो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वही इस अफीम तस्करी में नामची एवं बड़े गिरोह होने की संभावना पुलिस ने जताई है। पुलिस एक-एक पहलू की जांच कर रही है। अफीम तस्करों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगवार को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की गिद्धौर थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम की खरीद बिक्री होना ना है। छापेमारी कर अफीम तस्करों को पकड़ते हुए बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया जा सकता है। इसके पश्चात सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम ख...