सिमडेगा, फरवरी 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी के निर्देश पर कोलेबिरा पुलिस ने चार एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया। थाना क्षेत्र के जितियाटोली में अफीम की खेती किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की टीम के द्वारा शुक्रवार को अफीम के खेती की फसल को नष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...