चतरा, अक्टूबर 8 -- चतरा, संवाददाता। चतरा पुलिस इन दिनों जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अफीम के रोकथाम को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चला रही है। यह अभियान जिले के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर चलाया जा रहा है। प्रत्येक दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र के द्वारा अवैध अफिम की खेती के विरूद्ध जगरूकता अभियान चलाया जा रहा है एवं ग्रामीणों को अफीम पोस्ता की खेती करने के स्थान पर दुसरे वैकल्पिक एवं लाभकारी फसलें लगाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आठ अक्टूबर को हंटरगंज थाना, गिद्धौर थाना, एवं प्रतापपुर थाना के द्वारा मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से आम जनता को अवगत कराते हुए अफीम की खेती नही करने हेतु शपथ दिलाया गया। इस जनहित अभियान में बड़ी संख्या आम नागरिको ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.