गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना पुलिस ने गुरुवार को झारखंड से अफीम लाकर गाजियाबाद और एनसीआर में सप्लाई करने वाली महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो पैकेट में दो किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस पकड़े गए तस्करों का नेटवर्क खंगाल रही है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि साहिबाबाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला और एक पुरुष क्षेत्र में अफीम की तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर दरोगा पूरन सिंह अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस को देखकर वहां मौजूद महिला और पुरुष भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम सुनील और सुनीता निवासी झारखंड बताया। उनके पास से दो पैकेट में दो किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों झारखंड में सोनू से अफीम लाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.