रांची, नवम्बर 11 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी पुलिस द्वारा मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती रोकने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मंगलवार को सोयको थाना क्षेत्र के बुरजू बाजार तथा मुरहू थाना क्षेत्र के लिलीकोटो, कनकुसी और सोकोय गांवों में यह अभियान संचालित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती के दुष्परिणामों से अवगत कराया और इसे कानूनन अपराध बताया। इस अवसर पर पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे की अवैध गतिविधियों से दूर रहें और वैकल्पिक आजीविका अपनाएं। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि अफीम की खेती करते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.