बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नाहुब गांव के पास अफीम की खेती हो रही थी। पुलिस ने पौधों को नष्ट कर दिया था। इस मामले में सात किसानों के खिलाफ एफआईआर की गयी है। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सात अलग-अलग प्लाट मिलाकर करीब एक बीघा में खेती हो रही थी। खेत मालिकों व बटाईदारों की पहचान की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा कि किस किसान के कितने क्षेत्र में अफीम की खेती हो रही थी। भूमि की नापी भी करायी गयी है। मंगलवार की शाम नाहुब गांव में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापक स्तर पर विनष्टीकरण अभियान चलाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.