चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत बंदगांव प्रखंड के टोकदा गांव में अफीम की खेती विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी सहित बंदगांव प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित जिला परिषद सदस्य, मानकी-मुंडा, ग्रामीणों की उपस्थिति में थे। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि रैयत भूमि पर अफीम की खेती हुई तो कार्रवाई होगी। उन्होंने ग्रामीणों को अफीम की खेती के स्थान पर पारंपरिक खेती-बाड़ी, बागवानी, पौधारोपण आदि के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों के बीच गरमा धान बीज, फलदार पौधा व अन्य बीजों क...