गढ़वा, मार्च 14 -- रंका। पुलिस ने गुप्त सूचना पर थानांतर्गत गौरगाड़ा गांव में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। गांव के जंगल किनारे अफीम की खेती की गई थी। उसकी सूचना डीएसपी रोहित रंजन सिंह को मिला। उसके बाद टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मौके पर थाना प्रभारी चेतन कुमार दलबल के साथ मौजूद थे। उक्त मामले में गांव निवासी भूपेंद्र लोहरा के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...