रांची, फरवरी 15 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने के उद्देश्य से खूंटी पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को खूंटी एवं अड़की थाना क्षेत्र में लोगों को अफीम की अवैध खेती से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अड़की थाना अंतर्गत ईचाहातू मैदान में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि अवैध अफीम की खेती कानूनन अपराध है और इसमें संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे वैकल्पिक खेती अपनाएं और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। अभियान के तहत खूंटी थाना क्षेत्र के हूटार बाजार में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। बाजार क...