विकासनगर, सितम्बर 19 -- त्यूणी में अफीम की खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ त्यूणी थाने में एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष त्यूणी विनय मित्तल ने बताया कि कुछ माह पहले त्यूणी थाना पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी मात्रा की जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया था। जिसके बाद अफीम की खेती करने वाले मेहर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। जांच थानाध्यक्ष चकराता को सौंपी गई थी, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मेहर सिंह राणा पुत्र स्व. सुखराम को अटाल से ग्राम सैंज जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.