चतरा, नवम्बर 14 -- चतरा, संवाददाता। लंबे समय से फरार वन विभाग के भूमि पर अफीम की खेती के एक आरोपी बैजनाथ गंझु को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह वशिष्ट नगर थाना क्षेत्र के जोलडिहा पंचायत के रहने वाला है। उसपर जोलडीहा पंचायत में अफीम की खेती करने के मामले में वशिष्ठ नगर थाना में वर्ष 2022 में मामला दर्ज कया गया था, तब से वह फरार चल रहा था। धारा 18 एनडीपीएस एक्ट एवं 33 वन अधिनियम में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...