चक्रधरपुर, फरवरी 21 -- बंदगांव। बंदगांव थाना पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बंदगांव थाना पुलिस को ग्राम इटी विरदा, केराबासा एंव जलमय के पास के जंगल इलाको में अवैध रुप से पोस्ता (अफीम) की खेती बड़े पैमाने में की गई है। इसके बाद पुलिस ने छापामारी अभियान शुरु किया। जिसके तहत पुलिस ने इटी विरदा गांव के पास जंगल में कुल करीब 02 एकड,केराबासा में करीब 15 डिसमिल एवं जलमय में करीब तीन एकड़ खेतों में अवैध पोस्ता (अफीम) की खेती विनष्ट किया गया तथा अभियुक्तों के विरुद्ध प्रसांगिक कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया हैं। कांड में त्वरित करवाई करते हुए कांड के नामजद प्राथमिकी अभि जिठुवा कोंगाडी (55) पिता स्वर्गीय दंदु कोगाडी ग्राम जलमय जुगी टोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.