रांची, जनवरी 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड पुलिस ब्राउन शुगर, गांजा, अफीम की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड पुलिस की ओर से अफीम, ब्राउन शुगर, गांजा समेत अन्य नशीली पदार्थ की खरीद-बिक्री करने वाले अपराधी और संगठित आपराधिक गिरोह के सरगना की अर्जित संपत्तियों की सूची तैयार की जाएगी। नशे के पैसे से अर्जित की गई संपत्तियों को पुलिस जब्त करेगी। यह निर्देश डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिया। डीजीपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रांची, चतरा, पलामू, सिंहभूम, चाईबासा, हजारीबाग, लातेहार, सरायकेला-खरसांवा एवं खूंटी जिले के एसएसपी व एसपी के साथ गुरुवार को बैठक की। डीजीपी ने निर्देश दिया कि एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्तों को किसी भी हाल में बक्शे नहीं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। डीजीपी ने बैठक में 2025 में किए गए अव...