पौड़ी, नवम्बर 7 -- राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पैडुल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरी उड़ान, मेरा सपना थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 7 बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी पौड़ी आशा रावत व ज्येष्ठ उपप्रमुख अर्चना तोपाल ने किया। कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का लक्ष्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें शिक्षा एवं स्वावलंबन के माध्यम से सशक्त बनाना है। इस मौके पर सुपरवाइजर कमला नेगी, सुषमा रावत आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.