मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन की जनसुनवाई फीकी रही। गिनकर चार फरियादी पहुंचे और अफसर नदारद रहे। नगर निगम और शिक्षा विभाग से किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर संगीता नाराज हो गईं। इस दौरान शहर के लाइनपार क्षेत्र की दो प्रकरणों की सुनवाई की और लंबित आवेदनों को लेकर महिला थाना प्रभारी की फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी अक्षम्य है। इसके लिए जिलाधिकारी से बात की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...