भभुआ, सितम्बर 26 -- चैनपुर। बीस सूत्री की शुक्रवार को होनेवाली बैठक में अफसर के नहीं आने से इसे स्थगित कर दी गई। इसकी जानकारी बीस सूत्री के अध्यक्ष राजेश पटेल व सदस्य भानू प्रताप सिंह ने दी और बताया कि बैठक स्थगित होने के बाद सदस्य गोदाम का निरीक्षण करने चले गए। गोदाम बंद था और लोग आ-जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कई विभागों के अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे थे। एआरओ को दी नामांकन प्रक्रिया की जानकारी भभुआ। विधानसभा चुनाव को ले समाहरणालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह मास्टर ट्रेनर पवन कुमार ने चारों विधानसभा क्षेत्र के एआरो सह बीडीओ को चुनाव संचालन के बारे में जानकारी दी। ऑनलाइन व ऑफलाइन नामांकन प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता, उम्मीदवारों का लेखा-जोखा, सी-वीजिल एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ...