कन्नौज, जनवरी 5 -- कन्नौज l अनौगी स्थित जिला जेल में कैदियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि जहां एक ओर जेल कर्मी और अधिकारी नए साल के जश्न में मशगूल थे, वहीं उसी दौरान दो विचाराधीन कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। यह घटना सोमवार सुबह सामने आई, जब नियमित गिनती में दो कैदी कम पाए गए और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फरार कैदियों की पहचान अंकित पुत्र प्रेमचंद्र निवासी हजरापुर थाना तालग्राम और डिम्पी उर्फ शिवा पुत्र चमन लाल निवासी मलगवा थाना ठठिया के रूप में हुई है। अंकित आर्म्स एक्ट और डिम्पी पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों कैदियों ने कंबलों को आपस में बांधकर रस्सी जैसी व्यवस्था बनाई और उसे जेल की ऊंची दीवार के पार डालकर दीवार पर चढ़ते हुए फरार हो गए। सूत्रों के अनुसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.