बिजनौर, मार्च 13 -- जिले में होली की मस्ती शुरू हो गई है। सरकारी कार्यालयों में अफसर और कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जिले में अबीर गुलाल उड़ना शुरू हो गया है। होली से एक दिन पहले लोगों में होली की मस्ती दिखने लगी है। शहर के चौराहों पर अबीर गुलाल उड़ने लगा है। लोग एक दूसरे से होली खेलने लगे हैं। बुधवार को सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया और उनके कार्यालय के विपिन कुमार, कपिल कुमार, रजत चौधरी, सतीश, पुखराज सिंह आदि कर्मचारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया होली खेली। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और चेहरे और कपड़ों को रंगों में सराबोर कर दिया। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.