सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज मंगल भवन में 27 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें डुमरियागंज, भनवापुर, इटवा व खुनियांव ब्लॉक के ग्रामीण व नगरीय जोड़े शामिल होंगे। सोमवार को सीडीओ बलराम सिंह, एडीएम गौरव श्रीवास्तव व जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अब तक 215 जोड़ों के शादी का अपडेट मिला है। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्र, सीओ बृजेश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, ईओ सचिन कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.