लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 5 -- समग्र शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय, माध्यमिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई परिसर में करियर गाइडेंस एवं स्किल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल सीखना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म, खेल और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से छात्र अपने भविष्य को दिशा दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता को पहचान कर उसी क...