पीलीभीत, मार्च 14 -- कई दिनों से चल रहे मिट्टी के अवैध खनन पर प्रशासन ने कार्यवाही कर खनन में लगी पांच ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ ली। मौका पाकर कई फरार हो गए। सभी वाहनों को तहसील लाकर सीज कर दिया गया है। मामले की रिपोर्ट डीएम व खनन अधिकारी को भेजी गई है। बुधवार की रात 10 बजे एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी और नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने पुलिस की मदद से तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर में छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में खनन का धंधा चल रहा था। अफसरों की गाड़ियां पहुंचने की जानकारी पर धंधे से जुड़े लोग वाहनों को लेकर भागने लगे। मिट्टी भरे पांच बाहन फंस जाने के बाद अफसरों ने उन्हें पकड़ लिया। अन्य ट्रैक्टर ट्राली खाली कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। सभी ट्रैक्टर ट्रालियों को तहसील ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.