भभुआ, फरवरी 20 -- कलेक्ट्रेट से लेकर पंचायत तक के कार्यालयों में आयोजित किया गया जन संवाद डीएम ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन का दिया निर्देश (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को कैमूर जिले के कार्यालयों में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम से लेकर प्रखंडों में स्थित सभी विभागों के अफसरों द्वारा जन संवाद आयोजित कर आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का ऑन द स्पाट निष्पादन भी किया। इसमें जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर पंचायतों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समस्याओं को पटल पर रखकर अफसरों से सीधा संवाद किया। डीएम द्वारा आयोजित जन संवाद में...