प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज संवाददाता। जिला व्यापार बंधु की बैठक कलक्ट्रेट के संगम सभागार में गुरुवार को बुलाई गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासन ने तमाम शिकायतों के निस्तारण की बात कही, वहीं व्यापारियों ने दावा किया कि उन्होंने सक्षम अफसरों के न आने के कारण बैठक का बहिष्कार कर दिया। अफसरों का दावा है कि कोतवाली के बगल गली में सुलभ शौचालय के निर्माण, नूरुल्लाह रोड पर शिव मंदिर के पास सफाई के मामले में नगर निगम की कार्यवाही पर व्यापारी संतुष्ट दिखे। सोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कोखराज बाईपास टोल प्लाजा के संबंध में शिकायतों का निस्तारण किया गया। दहियावां रोड बाजार के सड़क पर पानी के जमाव के संबंध में की गयी कार्यवाही को पर्याप्त न मानते हुए, एसडीएम सोरांव को इस पर कार्रवाई के निर्देश द...