भभुआ, फरवरी 23 -- कैमूर की पंचायतों में 115 अधिकारियों ने 278 नागरिकों से सीधा संवाद जिला मुख्यालय में डीएम-एसपी सहित 29 अफसरों ने सुनी समस्याएं (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकार द्वारा जारी निर्देश के आलोक में प्रशासन ने जिला से लेकर पंचायत तक के कार्यालयों में सोमवार को जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनी, जिसमें अफसरों ने आमजनों से सीधा संवाद किया। अफसरों ने लोगों की समस्याएं सुनकर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया तथा बाकी मामलों को संबोधित विभाग के अफसरों के पास भेजा। कलेक्ट्रेट स्थित अपने-अपने कार्यालय में डीएम नितिन कुमार सिंह व एसपी हरिमोहन शुक्ला ने भी जनता दरबार लगाकर बारी-बारी से लोगों की समस्याएं सुनी और त्वरित निराकरण का भरोसा दिया। जिला प्रशासन द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किए गए रिपोर्ट के अनुसार, जिला म...