आगरा, अक्टूबर 15 -- किसान दिवस में बुधवार को आगरा की सीडीओ प्रतिभा सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने एक्सईएन सिंचाई, मंडी सचिव सहित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसान दिवस अधिकारियों की प्राथमिकता है। यहां आने वाली हर शिकायत को रजिस्टर में दर्ज करें। इस कार्यक्रम में किसानों ने डीएपी, नहरों की सफाई सहित कई मांगें उनके सामने रखीं। बता दें कि किसान दिवस पिछले कई महीनों से हंगामे की भेंट चढ़ रहा था। अधिकारियों के न पहुंचने से किसान आहत थे। पिछले किसान दिवस में प्रगतिशील किसान ने अपने कपड़े तक फाड़ लिए थे। इस बुधवार को सीडीओ प्रतिभा सिंह पहुंची। यहां किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बताया कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में नहरों की सफाई होनी चाहिए थी, लेकिन अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.