फतेहपुर, दिसम्बर 16 -- फतेहपुर। यूरिया खाद की हवस में डंपिंग, समितियों में मारामारी और प्राइवेट में ओवररेटिंग जारी है। यूरिया की बढ़ती डिमांड और शिकायतों पर अफसरों ने चाबुक चलाना शुरु कर दिया है। टीम को देख दुकान छोड़कर भागे विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दो को नोटिस जारी की। विभिन्न दुकानों से 23 नमूने संग्रहित किया गया। जिले भर की समितियों में यूरिया की किल्लत से प्राइवेट दुकानदार मनमानी ओवररेटिंग के साथ लापरवाही बरत रहे है। प्राइवेट दुकानदारों की मिल रही शिकायतों पर डीएम के आदेश में उर्वरक निरीक्षकों ने एक साथ प्राइवेट दुकानों में छापेमारी कर दी। जहां पर दुकानों गोदामों का स्टॉक मिलान पॉस मशीन के अनुसार किया गया। साथ ही गुणवत्ता की जांच के लिए 23 नमूने संग्रहित कर जांचकर प्रयोगशाला के लिए भेजा गया। मंडासराय में स्थित अशोक ट्रेडर्स के द...