प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज। प्रिंटिंग एंड मिनिस्टीरियल एसोसिएशन गवर्नमेंट प्रेस प्रयागराज के आह्वान पर गुरुवार को कर्मचारियों की आठ सूत्री मांगों को लेकर निदेशक, संयुक्त निदेशक कक्ष के समक्ष धरना दिया और सभा की। महामंत्री ध्रुव नारायण, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, संयुक्त मंत्री कृष्ण राम मिश्रा, कोषाध्यक्ष अल्प नारायण समेत अन्य वक्ताओं ने अपनी बात रखी। कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा करते हुए उसके निस्तारण की मांग की। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सुमेर और संचालन संयुक्त मंत्री रामगोपाल ने किया। उपाध्यक्ष फैजान अहमद, संयुक्त मंत्री अनिल कुमार, कौशल कुमार, मुशब्बर अली, योगेश कुमार, गणेश रावत, सुष्मिता यादव, प्रीति श्रीवास्तव आदि उपिस्थत रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...