पीलीभीत, जनवरी 11 -- कलीनगर/माधोटांडा, हिटी। शारदा नदी के तटबंध निर्माण और पत्थर की ठोंकरे न बनाए जान से आहत क्षेत्रीय ग्रामीणों से तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बात की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि समस्या को लेकर प्रभावी निस्तारण के लिए शासन को बताया गया है। जल्द तटबंध और ठोंकरे बनाई जाएंगी। ग्रामीणों ने एसडीएम परमेश कुमार को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने धरना समाप्त कराने का प्रयास किया पर ग्रामीणों ने कहा कि पहले काम शुरू कराया जाए। धरने पर बैठे ग्रामीणों का आरोप है कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर शारदा नदी के नेपाल वाले हिस्से में तटबंध और सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं। जबकि भारतीय क्षेत्र में जिम्मेदार विभाग कुछ नहीं कर रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तटबंध का निर्माण और मजबूती नहीं कराई गई तो असर भार...