पीलीभीत, मार्च 13 -- नोमैंस लैंड पर अतिक्रमण की पिछले कई दिनों से सर्वे चल रही है। एसएसबी ने मामले की शिकायत डीएम से की थी। इसके बाद संयुक्त टीम गठित कर सर्वे को कहा गया। एसएसबी कमांडेंट, पीडब्लूडी, वन विभाग और राजस्व टीम ने पहुंचकर संयुक्त जांच की। इस दौरान जमीन पर अतिक्रमण पाया गया है। मामले की रिपोर्ट अफसरों को भेजने की बात कही जा रही है। भारत नेपाल सीमा के बीच नोमैंस लैंड पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। कई बार अल्टीमेटम देने के बावजूद जमीन कब्जा मुक्त नहीं की गई थी। बीते दिनों पूरनपुर के नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी और कलीनगर नायब तहसीलदार अक्षय यादव ने अपनी तहसील क्षेत्र में एसएसबी और राजस्व टीम के साथ संयुक्त सर्वे की थी। इसमें कुछ ग्रामीणों द्वारा नोमैंस लैंड की जमीन पर कब्जा कर खेतों में मिलाकर खेती-बाड़ी करना पाया गया था। 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.