प्रयागराज, फरवरी 21 -- शहर में इंडियन ऑल कॉरपोरेशन लिमिटेड की भूमिगत तेल पाइप लाइन के ऊपर अवैध निर्माण प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हटाया जाएगा। शास्त्रीनगर में गुरुवार को तेल पाइप लाइन के ऊपर अवैध निर्माण हटाने के दौरान हुए विरोध के मद्देनजर नगर निगम ने कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के मौजूद रहने की मांग की है। कार्रवाई के पहले दिन गुरुवार को नगर निगम ने इंडियन ऑयल और पीडीए के साथ तेल पाइप लाइन के ऊपर करेली से अवैध निर्माण तोड़ना शुरू किया। सदियाबाद होकर नगर निगम का दस्ता शास्त्रीनगर पहुंचा। यहां निर्माणों को तोड़़ने के लिए नगर निगम की जेसीबी आगे बढ़ा तो भवनस्वामी विरोध करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीचबचाव नहीं होता तो कई भवनस्वामी कार्रवाई कर रही टीम पर हमला कर देते। बीते गुरुवार जैसी स्थिति भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.