प्रयागराज, मार्च 25 -- महाकुम्भ के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के अस्पतालों की सेहत सुधारने में जुट गई है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. राकेश शर्मा के दिशा निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को कॉल्विन और डफरिन अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम में शामिल संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कॉल्विन अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को लिखी जा रही दवाओं की जानकारी ली। वार्ड का निरीक्षण करके मरीजों और तीमारदारों से पूछताछ की। कॉल्विन के बाद टीम ने डफरिन अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी और महाकुम्भ के तहत किए गए कार्यों को देखा। संयुक्त निदेशक आशु पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देश पर तीन टीम गठित की गई है। इसके तहत जो दलाल सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को झांसा देकर निज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.