भदोही, जनवरी 11 -- भदोही, संवाददाता।जिला मुख्यालय सरपतहां शॉर्ट रेंज फायरिंग बट पर स्मॉल आर्म्स से फायरिंग का अभ्यास रविवार को किया गया। रविवार को मौसम का साथ मिलने के अफसरों एवं जवानों ने हाथ साफ किए। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सरपतहां शॉर्ट रेंज फायरिंग बट पर स्मॉल आर्म्स से फायरिंग का अभ्यास किया गया। जिसमें उनकी निशानेबाजी क्षमता, आत्मविश्वास और हथियार संचालन कौशल बेहतर बनाने की कोशिश की गई। फायरिंग अभ्यास में लक्ष्य पर निशाना लगाने, सांस नियंत्रण और दबाव में सही निर्णय लेने पर ध्यान केंद्रित करने को प्रशिक्षित किया गया। यह अभ्यास उनके प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो वास्तविक जीवन की स्थितियों में तत्परता बढ़ाता है। पुलिसकर्मियों को विभिन्न हथियारों (जैसे पिस्तौल इत्यादि) के साथ नियमित फायरिंग अभ्यास किया गया। इसमें नि...