रायबरेली, दिसम्बर 6 -- जगतपुर। शनिवार को शौर्य दिवस व शांति स्थापना के उपलक्ष्य में नायब तहसीलदार ऊंचाहार शंभू शरण पांडे की अध्यक्षता में थाना परिसर में बैठक की गई। इसमें मौजूद लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। नायब तहसीलदार ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कानून गो सत्यभवन शुक्ला समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...