मिर्जापुर, फरवरी 23 -- हलिया। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान होलिका दहन एवं रमजान के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की। उन्होंने अपना सरकारी व निजी मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। बीट प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में पैन...