सीवान, मार्च 30 -- सीवान। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ईद, चैती छठ व रामनवमी के अवसर पर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कठोरता से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि ईद, चैती छठ व रामनवमी के दौरान साइबर सेनानी सेल सक्रिय रहेगा, सभी भ्रामक व अफवाह फैलाने वाले खबरों पर कड़ी नजर रखेगा। इस दौरान दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी को शांति व्यवस्था व सम्प्रदायिक सौहार्द व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में आसूचना का संग्रह करते रहेंगे। एसपी ने सभी थानाध्यक्ष व ओपी अध्यक्ष को अपने-अपने थाना व ओ.पी. क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वाले लोगों की सूची पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.