खगडि़या, जुलाई 2 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना परिसर स्थित सभा हॉल में मंगलवार को मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई। मौके पर बीडीओ मो मिन्हाज अहमद ने प्रखंडवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। वहीं सीओ रवि राज ने कहा कि पर्व एक दूसरे को जोड़ने का काम करता है। आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। वहीं चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। अफवाह फैलाने वाले को चिंहित कर कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सब आपस में मिलकर भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। इधर बैठक में बताया गया कि चौथम थाना क्षेत्र के कैथी, ठेरवापार, फर्रेह, बरहरा, तेलौंछ, धुतौली, नीरपुर,चौथम, ठुठ्ठी, मोहनपुर और सरसावा आदि मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.