गढ़वा, अगस्त 31 -- खरौंधी प्रतिनिधि। थाना परिसर में करमा और ईद मिलादुन्नबी त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थान प्रभारी रवि कुमार केशरी ने की। बैठक में ईद मिलादुन्नबी और करमा का त्योहार शांति और सदभाव के साथ मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने शांति समिति के सदस्यों से दोनों ही त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अफवाहों से बचें। साथ ही किसी भी तरह की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों और समाजसेवियों से त्योहार मनाने में कहां-कहां कठिनाई आ सकती है या आती है उक्त बारे में भी जानकारी हासिल की। कहा कि किसी भी परिस्थिति में प्रशासन को खबर करें। तत्काल प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.