हाजीपुर, दिसम्बर 12 -- पटेढ़ी बेलसर,संवाद सूत्र। बेलसर थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। मेन गेट में लगे चार ताले एवं चार कमरों में लगे सभी ताले को तोड़कर चोर घर के अंदर दाखिल हुए एवं गोदरेज एवं ट्रक को तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, कीमती सामान एवं नगदी ले गये। घटना गुरुवार देर रात की बतायी जा रही है। शुक्रवार की अहले सुबह जब बगल के घर में रहने वाले निजी चैनल के पत्रकार की मां उठी तो उन्होंने देखा कि उनके रिश्तेदार के घर का पीछे के दरवाजा खुला है और बंद घर का लाईट जल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गृहस्वामी उमाकांत सिंह अपनी पत्नी के साथ गांव पर ही रहते हैं। वहीं उनका पुत्र,बहु एवं बच्चे गुजरात रहते है। पिछले सोमवार को गृहस्वामी पत्नी के साथ घर में बंद कर कलकत्ता डॉक्टर से दिखवाने चले गये। वे मेन गेट...