कौशाम्बी, फरवरी 13 -- क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। अफजलपुरवारी से उदहिन, बंबूपुर, तुलसीपुर, देवखरपुर व मंझनपुर होते हुए प्रयागराज तक रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। बस सेवा का उद्घाटन समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। समर्थ किसान पार्टी के नेता व जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने रोडवेज बस सेवा शुरू कराने के लिए पिछले दिनों प्रयागराज स्थित डिपो कार्यालय में ज्ञापन देते हुए लोगों की समस्याएं बताया था। उनके प्रयासों व क्षेत्रीय जनता की मांग को लेकर किया गया प्रसास सफल रहा। शुक्रवार को बस का संचालन शुरू हुआ तो क्षेत्रीय लोगों ने अजय सोनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने धूप, दीप, पुष्प, नारियल व लड्डू के साथ बस का पूजन कर नारियल फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.