इस्लामाबाद, मार्च 23 -- पाकिस्तान में हाल के दिनों में आतंकी हमलों में तेजी देखी गई है। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने चौकसी बढ़ा ली है और सीमाओं पर आतंकियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। सुरक्षा बलों ने रविवार को जानकारी दी कि उन्होंने उत्तर-पश्चिमी सीमा क्षेत्र में 16 आतंकवादियों को मार गिराया। बताया गया कि वे अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे थे। ऑपरेशन के बाद पाकिस्तानी सेना ने तालिबान सरकार को आड़े हाथों लिया है। कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाए और आतंकियों को पाकिस्तानी धरती पर हमला करने से रोके। पाकिस्तानी सेना के बयान के अनुसार, "खवारिज" (यह सरकार द्वारा पाकिस्तानी तालिबान के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक शब्द है) गुलाम खान क्षेत्र से पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। यह इलाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.