नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- अफगानिस्तान ने भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी कप्तानी राशिद खान करेंगे और इब्राहिम जादरान उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। इस टीम में अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नइब और कंधे की चोट से उबरने वाले तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की वापसी हुई है। टीम में मुजीब उर रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी और फजल हक फारूकी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई को भी जगह मिली है, जबकि एएम गजनफर, एजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। बुधवार (31 दिसंबर) को जारी प्रेस रिलीज में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, इसमें 19 जनवरी, 2026 स...