पलामू, मई 26 -- हैदरनगर। डीडीयू रेलमंडल के जीडी रेलखंड पर परिचालित अप शटल पैसेंजर के समय सारण बदले जाने से रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवींद्र कुमार सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बिमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह आदि ने पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम व पूर्व विधायक कमलेश सिंह से समस्या का निदान निकालने का आग्रह किया है। गढ़वा रोड से सोननगर के बीच कुल 14 स्टेशनों के यात्रियों को गंतव्य तक ससमय आवागमन में परेशानी हो रही है। डाल्टनगंज स्टेशन से प्रस्थान का समय पहले 17.58 बजे था जिसे वर्तमान 18.45 बजे कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...