बिजनौर, मई 26 -- ट्रेन से गिरकर एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। रविवार को दोपहर बाद धामपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अप लाइन पर एक महिला का शव पड़ा होने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया। परंतु शिनाख्त नहीं हो पाई। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन में नींद की झपकी आदि आने से गिरकर महिला की मृत्यु हुई होगी। पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी बिजनौर भेज दिया। उधर कोतवाल राजेश चौहान का कहना महिला के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.