नई दिल्ली, जनवरी 5 -- दिल्ली के शाहदरा में जीटी रोड पर अप्सरा बॉर्डर से झिलमिल तक एलिवेटेड रोड बनाने पर मंथन चल रहा है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के बीच बातचीत चल रही है। यह एलिवेटेड रोड एक किलोमीटर से अधिक लंबा होगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में एक्सप्रेसवे-हाईवे पर AI वाले कैमरे रखेंगे बिना PUC की गाड़ियों पर नजर अधिकारियों की मानें तो अप्सरा बॉर्डर से झिलमिल तक दो ट्रैफिक सिग्नल हैं, जो ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं। हालांकि, एक ट्रैफिक सिग्नल अस्थायी रूप से बंद किया हुआ है। एलिवेटेड रोड बनने पर वाहन बिना रुके अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट आईएसबीटी तक जा सकेंगे। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट के लिए प्रस्ताव स्वीकृति के लिए जल्द भेजा जाएगा।पंखा रोड पर पुल बनाकर घटाएंगे जाम इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली के पंखा रोड ...