बाराबंकी, मार्च 28 -- सआदतगंज। साइबर ठगों ने एक शिक्षक के क्रेडिट कार्ड से 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। भोंहारा खुर्द निवासी दुर्गेश तिवारी ने बताया कि वह एक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। बीते 26 मार्च को उनके पास एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर कुछ चार्ज लग गए हैं। एक अप्लीकेशन डाऊनलोड कर लीजिए। जैसे ही शिक्षक ने एप्प डाउनलोड किया उसके खाते स चार बार में 90 हजार रुपए निकल गए। शिक्षक ने कहा कि बैंक प्रबंधन और कस्टमर केयर को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शिक्षक दुर्गेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.