मधुबनी, फरवरी 24 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में लंबे समय से लंबित शिक्षकों के स्थानांतरण का मुद्दा बिहार विधानसभा में गूंजा है। हरलाखी के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक सुधांशु शेखर ने प्रश्न संख्या 3702 के माध्यम से शिक्षा विभाग से पूछा कि पूर्व में जारी आदेशों के बावजूद जिले में कितने शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया। इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने स्वीकार किया कि विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन स्थानांतरित शिक्षकों की संख्या के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। मधुबनी जिले में वर्तमान में लगभग 3,500 से अधिक विशिष्ट शिक्षक और विद्यालय अध्यापक कार्यरत हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे शिक्षकों की है, जो अपने गृह क्षेत्र से 50 से 100 किलोमीटर दूर विद्यालयों में पदस्थापित हैं। शिक्षकों ने बताया कि परिवार से दूरी और आवागमन क...