एटा, मार्च 27 -- जिले में कढ़ी धूप पड़ने के साथ तापामान में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार के बाद गुरुवार को शहर का तापमान और अधिक बढ़ गया। सुबह से निकली तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों का बुराहाल करती रही। इसके चलते दोपहर से शाम तक गली-मोहल्लों मुख्य मार्गों एवं बाजारों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा सा पड़ा रहा। जिन लोगों को जरूरी कार्यों से बाहर निकलना पड़ा, उनका गर्मी से हलक सूखता रहा। पसीने से तर बतर लोग खीरा, टमाटर, मूली आदि विभिन्न प्रकार के सलाद एवं गन्ने, मौसमी का जूस, कोल्ड ड्रिंक, छाछ आदि कई प्रकार के तरल पदार्थों का सेवन करते रहे। धूप और लू से बचने के लिए राहगीर सिर को पकड़े, टोपी से ढंकने के साथ आंखों पर गहरे रंग के चश्मे लगाए देखे गए। 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तापमान एटा। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 07 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.